Posts

Showing posts with the label smart phone hack

WhatsApp में तुरंत ऑफ कर दें ये सेटिंग्स, नहीं तो हैक हो सकता है आपका स्मार्टफोन

Image
  Smartphone Hacking: स्कैमर्स चुपके से यूजर के फोन में मालवेयर इंस्टॉल कर देते हैं. यह मालवेयर यूजर का हैक करने में स्कैमर की मदद करता है. लेकिन, व्हाट्सएप की कुछ सेटिंग्स को ऑफ करके आप अपने फोन को हैक होने से बचा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे. How to Avoid Smartphone Hacking: स्मार्टफोन हैकिंग आज के समय में एक जटिल मुद्दा बन गया है. स्कैमर्स अलग-अलग तरीकों से लोगों का फोन हैक करने की कोशिश करते हैं, ताकि उनके साथ फ्रॉड को अंजाम दे सकें. आपने ऑनलाइन फ्रॉड के ऐसे कई मामले सुने होंगे. स्कैमर्स चुपके से यूजर के फोन में मालवेयर इंस्टॉल कर देते हैं. यह मालवेयर यूजर का हैक करने में स्कैमर की मदद करता है. लेकिन, व्हाट्सएप की कुछ सेटिंग्स को ऑफ करके आप अपने फोन को हैक होने से बचा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.  WhatsApp आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग ऐप्स में से एक बन गया है. कंपनी भी यूजर्स की सुविधा के लिए कई सारे फीचर्स ऑफर करती है. लेकिन, इन्हीं फीचर्स का फायदा उठाकर स्कैमर्स लोगों के फोन को हैक करने की कोशिश भी करते हैं. इसलिए आपको व्हाट्सएप का...

Hackers के टारगेट पर 28 Apps! फटाफट अपने स्मार्टफोन से करें Delete, मचा रखा है कोहराम

Image
          एक नया और खतरनाक मैलवेयर SparkCat बहुत तेजी से फैल रहा है और दुनिया भर में हजारों डिवाइसेज को संक्रमित कर चुका है. अगर आपने अनजाने में किसी इंफेक्टिड ऐप को डाउनलोड कर लिया है, तो आपका फाइनेंशियल और पर्सनल डेटा खतरे में पड़ सकता है         अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं, चाहे वह Android हो या iPhone, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. एक नया और खतरनाक मैलवेयर SparkCat बहुत तेजी से फैल रहा है और दुनिया भर में हजारों डिवाइसेज को संक्रमित कर चुका है. आम वायरस की तुलना में, SparkCat अधिक खतरनाक है क्योंकि यह क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट रिकवरी फ्रेज सहित संवेदनशील डेटा चुराने में सक्षम है. क्या है SparkCat मैलवेयर? रिसर्च कंपनी Kaspersky की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, SparkCat एक मैलिशियस सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट (SDK) है, जो Google Play Store और Apple App Store पर मौजूद कई ऐप्स में पाया गया है. यह मैलवेयर यूजर्स के फोन में स्टोर्ड इमेज को स्कैन करके उनकी निजी जानकारी चुरा सकता है. अगर आपने अनजाने में किसी इंफेक्टिड ऐप को डाउनलोड कर लिया है, तो आपका फाइ...

एंड्रॉइड फोन खोने या चोरी होने पर ऐसे डिलीट करें G-pay अकाउंट पैसे रहेंगे सुरक्षित

Image
 इंटरनेट का यूज बढ़ने से कई काम अब स्मार्टफोन से ही हो जाता है. स्मार्टफोन का यूज अब आप किसी को अपने बैंक से पैसे ट्रांसफर करने के लिए भी कर सकते हैं. ..लेकिन, फोन खोने की स्थिति में आपका GPay अकाउंट गलत हाथों में जा सकता है और नुकसान हो सकता है.    हालांकि, पेमेंट बेस्ड टेक कंपनियां यूजर्स के लिए एक्स्ट्रा सिक्योरिटी ब्लैंकेट ऑफर करती है. इससे वो ऐप के लिए पासकोड सेट कर सकते हैं. लोग सिक्योरिटी के लिए फोन में स्क्रीन लॉक का भी यूज करते हैं. लेकिन, हैकर्स इसे आसानी से बायपास कर देते हैं. ऐसे में हम आपको यहां पर प्रोसेस बता रहे हैं जिससे आप रिमोटली भी अपने एंड्रॉयड फोन से GPay अकाउंट हटा सकते हैं. यहां सबसे पहलेअकाउंट की बात करते हैं.  अगर आपका एंड्रॉयड फोन खो गया है तो आपको सबसे पहले अपने दूसरे फोन से 18004190157 नंबर डायल करना होगा.  इसके बाद आपको other issues के ऑप्शन को चूज करना होगा. इसके बाद आपकी कॉल कस्टमर केयर एजेंट से कनेक्ट हो जाएगी. वो आपको गूगल अकाउंट ब्लॉक करने में मदद करेंगे. इसके लिए आपको अपना रजिस्टर्ड गूगल अकाउंट और मोबाइल नंबर वेरिफाई करनापड़ेगा...

Smartphone Security Tips: कहीं हैकर्स के निशाने पर तो नहीं आपका स्मार्टफोन? सुरक्षित रहने के लिए फॉलो करें ये तरीका

Image
    एक समय था जब मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ बातचीत के लिए किया जाता था, लेकिन आज के समय में स्मार्टफोन हर किसी के लिए सबसे जरूरी डिवाइस बन गया है। स्मार्टफोन के जरिए सिर्फ कॉल और मैसेज ही नहीं भेजे जाते हैं, बल्कि ये रोजमर्रा के सभी कार्यों में लोगों के लिए मददगार साबित हो रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग, पेमेंट या कोई कोई भी टिकट बुक करना हो आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन के जरिए ये सारा काम कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, अब तो स्मार्टफोन लोगों के मनोरंजन का भी साधन बन गया है। ऐसे में एक ओर जहां स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ा है, वहीं दूसरी ओर इससे ठगी के मामले भी बढ़ें हैं। आए दिन इससे जुड़े धोखाधड़ी के मामले सामने आने लगे हैं। हालांकि कुछ सेफ्टी टिप्स भी हैं, जिन्हें फॉलो करके आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में... फोटो : Istock घर पर हों या बाहर जब वायरलेस कनेक्शन, जैसे वाईफाई, हॉटस्पॉट की जरूरत न हो तो उसे बंद कर दें। ये तरीका हैकर्स को आपकी जानकारी के बिना आपके डिवाइस से कनेक्ट होने से रोकता है। प्ले स्टोर से नया ऐप डाउनलोड करते समय आपको उन परमिशन्स पर ध्यान देना हो...