Megapixel जरूरी है या Sensor? मोबाइल कैमरे से खींचनी है बेहतरीन फोटो तो जान लें ये बातें
ज ब भी हम मार्केट में कोई फोन लेने जाते हैं हम सबसे पहले उसके कैमरे के बारे में पूछते हैं। हमें ये लगता है कि कैमरे का जितना मेगापिक्सल ज्यादा होगा फोटो उतनी ही अच्छी आएगी। लेकिन क्या आपके दिमाग में ये कभी सवाल आया है कि मेगापिक्सल से वास्तव में कैमरे और उससे क्लिक की गई फोटो की क्वालिटी पर कितना असर पड़ता है? आइए जानते हैं क्या होते हैं मेगापिक्सल और हमारे स्मार्टफोन के लिए क्यों इतना जरूरी होते हैं। क्या होता है मेगापिक्सल? बहुत कम लोगों को पता होता है कि मेगापिक्सल का फुल फॉर्म मिलियन पिक्सल होता है। आम बोल-चाल की भाषा में इसे मेगापिक्सल के नाम से जाना जाता है। ये एक तरह का मेजरमेंट यूनिट होती है। क्या आपको पता है की एक मेगापिक्सल में एक मिलियन पिक्सल यानी 10 लाख पिक्सल होते हैं। फोन के कैमरा सेंसर में सबसे नीचे एक कंपोनेंट लगा होता है जिसे सेंसर बोला जाता है। इसी सेंसर में पिक्सल मौजूद होता है। सेंसर में मौजूद हर पिक्सल लाइट, कलर और कांट्रस्ट को कैप्चर करते हैं। यहीं हमारे फोटो की क्वालिटी को बढ़ा देते हैं। क्या जूम में ज्यादा पिक्सल होता है? मान लीजिए ...