Posts

Showing posts with the label home loan

आप भी करते हैं ये गलती तो बैंक नहीं देगा होम लोन, घर बनाने से पहले जान लें

  घर खरीदना एक बड़ा काम है जिसमें बहुत मेहनत, समय और पैसा लगता है. हममें से अधिकांश लोग इतने बड़े लेन देन के लिए वित्तीय रूप से तैयार नहीं होते और बैंक से धन उधार लेते हैं. होम लोन की रकम भी बड़ी होती है साथ ही ये एक लंबी अवधि का कर्ज होता है, जिसके चलते बैंक भी अच्छी तरह जांच पड़ताल के बाद ही लोन देते हैं. लोन देने वाले बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां कई मानदंडों पर आवेदक की जांच पड़ताल करते हैं. कर्ज पर निर्भरता और पेमेंट हिस्ट्री के साथ साथ आवेदक की योग्यता, अनुभव, परिवार में आश्रितों की संख्या आदि इनमें शामिल हैं. इनमें से कोई भी मानदंड पूरा न होने पर आवेदन कैंसिल हो सकता है. आइए जानते हैं ये मानदंड क्या हैं… क्रेडिट यूज:  कर्जदाता प्रॉपर्टी के बाजार मूल्य (LTV) का केवल 80% लोन देते हैं (30 लाख रुपये से कम मूल्य के होम लोन के मामले में 90% तक). बाकी पैसे यानी डाउन पेमेंट का इंतजाम आपको खुद करना होगा. यदि आपके नाम पर ज्यादा लोन खाते चल रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में होम लोन के लिए आपका आवेदन मंजूर होने की संभावना कम हो जाएगी. कम क्रेडिट स्कोर:  कोई भी ऋणदाता आपको होम लोन द...