Vivo Y78 5G: OLED डिस्प्ले के साथ विवो का सस्ता फोन लॉन्च, स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिलेगा NFC का सपोर्टVivo Y78 5G: OLED डिस्प्ले के साथ विवो का सस्ता फोन लॉन्च, स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिलेगा NFC का सपोर्ट
अगर आप वीवो स्मार्टफोन को पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Vivo Y78 5G को सिंगापुर में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, फोन इस महीने की शुरुआत में चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। चीन में Vivo Y78 5G डाइमेंसिटी 930 SoC प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि ग्लोबल वेरिएंट Snapdragon 695 SoC चिपसेट के साथ आता है। चीनी वेरिएंट OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जबकि ग्लोबल वेरिएंट IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने अभी इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च होने की जानकारी नहीं दी है। Vivo Y78 5G की कीमत Vivo Y78 5G को सिंगापुर में दो कलर ऑप्शन ड्रीमी गोल्ड और फ्लेयर ब्लैक में बेचा जाएगा। हैंडसेट की बिक्री अभी बाकी है। कंपनी की ओर से फोन की कीमत का भी खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, चीन में, फोन की कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 1,699 (लगभग 20,100 रुपये) और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 1,999 (लगभग 23,700 रुपये) से शुरू होती है। Vivo Y78 5G की स्पेसिफिकेशन्स डुअल-सिम इनेबल्ड वीवो स्मार्टफोन फनटच ओएस 13 पर चलता है, जो एंड्रॉइड ...